‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा तमिलनाडु, हम कंट्रोल से बाहर…’ स्टालिन का अमित शाह पर निशाना – CM MK Stalin targets Amit Shah Tamil Nadu will not bow down to Delhi we are out of control ntc

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट, तीन-भाषा पॉलिसी, वक्फ संशोधन कानून और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना ‘ध्यान भटकाने की कोशिश’ नहीं, बल्कि राज्यों के अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर DMK वास्तव में ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, तो अमित शाह को इन मुद्दों पर तमिलनाडु की जनता को ‘स्पष्ट जवाब’ देना चाहिए.

स्टालिन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि चाहे वह नीट हो या तीन-भाषा नीति, या फिर वक्फ कानून संशोधन और परिसीमन का मसला इन सभी पर सिर्फ हम ही मुखर हैं. क्या राज्यों के अधिकारों की मांग करना गलत है? उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के राज्यों के अधिकारों की बात कर रहा है.

स्टालिन ने कहा कि सिर्फ अमित शाह ही नहीं, बल्कि कोई भी शाह तमिलनाडु पर राज नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि कहा तमिलनाडु दिल्ली के ‘कंट्रोल से बाहर’ है. साथ ही कहा कि हम आपके द्वारा कानूनी रूप से पैदा की गई सभी बाधाओं को तोड़ देंगे.

कार्यक्रम के दौरान सीएम स्टालिन ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि वे 2026 में यहां सरकार बनाएंगे, लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि तमिलनाडु दिल्ली के सामने झुकेगा नहीं. छापेमारी करने, पार्टियों को तोड़ने और सरकार बनाने का आपका फॉर्मूला तमिलनाडु में काम नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि  2026 में केवल द्रविड़ मॉडल की सरकार बनेगी, हम दिल्ली के लिए हमेशा ‘नियंत्रण से बाहर’ हैं. क्या आप (बीजेपी) यहां किसी को धमकाकर और गठबंधन बनाकर जीत सकते हैं? आप जिसे लाने चाहें ला सकते हैं, हम भी देखते हैं.

स्टालिन ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आपने तमिल का अपमान कैसे किया? क्या केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिल को असभ्य नहीं कहा था और क्या इसके लिए उन्होंने माफ़ी नहीं? इससे पहले एक अन्य केंद्रीय मंत्री ने तमिल को बम विस्फोटों में शामिल बताया और क्या माफ़ी मांगी? क्या आपने (अमित शाह) और प्रधानमंत्री ने ओडिशा में ये नहीं कहा था कि पुरी जगन्नाथ मंदिर की चाबियां चुरा ली गई हैं और तमिलनाडु में छिपा दी गई हैं? स्टालिन ने कहा कि आपने ‘फूट डालो और राज करो’ नीति अपनाई. जबकि एक तमिल आईएएस अधिकारी नवीन पटनायक के साथ थे और पूछ रहे थे कि तमिल कैसे ओडिशा पर शासन कर सकता है? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *