भारत-PAK के बीच तनाव पर ईरान की मध्यस्थता की पेशकश, कहा- दोनों भाईचारे वाले पड़ोसी – Iran offers mediation on tension between India and Pakistan says both are brotherly neighbours After Pahalgam attack ntc

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ‘भाईचारे वाले पड़ोसी’ हैं. और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना ईरान की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

अराघची ने एक पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान हमारे भाईचारे पर आधारित पड़ोसी हैं, जिनके साथ हमारे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध सदियों पुराने हैं. मौजूदा कठिन समय में ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर समझदारी बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *