Film Wrap: लग्जरी लाइफ से दूर बैलगाड़ी चला रही यूट्यूबर अरमान की पत्नी, MMS लीक कांड पर सालों बाद बोलीं त्रिशाकर मधु – youtuber armaan malik wife payal malik left luxury life trishakar madhu mms leak film wrap tmova

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का MMS लीक करने में क्या पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का हाथ था? त्रिशा पवन के नाम से साफ इनकार किया और बोलीं मैं खेसारी का भी नाम नहीं लूंगी. लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि उनके खिलाफ ये साजिश इंडस्ट्री के ही एक बड़े ग्रुप ने की है. वो आजतक इस मामले में केस लड़ रही हैं. वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल, लग्जरी लाइफ से दूर, गांव में रह रही हैं. हालांकि, वो परमानेंट वहां शिफ्ट नहीं हुई हैं. कुछ दिनों के लिए ही वहां गई हैं. वो वहां पर बैलगाड़ी चलाती दिखीं. पढ़ें सभी बड़ी खबरें हमारे रविवार के फिल्म रैप में… 

‘हीरो-डायरेक्टर के साथ सोना होगा, कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है’, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. इस बारे में उन्होंने हाल ही में बात की और कहा कि कई लोग कॉन्ट्रैक्ट में ऐड करते हैं. चाहत ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री में एक अच्छी बात है कि किसी से भी जबरदस्ती नहीं की जाती है. लेकिन हां अगर आप नए हो तो बहुत चीजें होती हैं. 

‘हर लम्हा एक चैलेंज…दम रखते हो तुम’, सोच में डूबे धर्मेंद्र, बच्चों को हुई फिक्र!

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र 87 साल के हैं, लेकिन आज भी अपनी स्माइल से फैंस का दिल घायल कर जाते हैं. वो बेहद जिंदादिल इंसान हैं. पर लेटेस्ट तस्वीर में धर्मेंद्र थोड़ा उदास, मुंह लटकाए बैठे दिखे. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में खुद की हौसलाअफजाई करती बातें भी कही. धर्मेंद्र ने खुद से सवाल करते हुए लिखा- क्या हुआ? क्या सोच रहे हो? हर लम्हा एक चैलेंज है!

लग्जरी लाइफ से दूर, बैलगाड़ी पर आ गई यूट्यूबर की पहली पत्नी, जी रही ऐसी जिंदगी, VIDEO

सोशल मीडिया पर अरमान और उनकी दोनों पत्नियां काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने कुछ वीडियोज शेयर किए, जिनमें वो गांव में जिंदगी जीती दिख रही हैं. पायल, लग्जरी लाइफ से दूर, गांव में रह रही हैं. हालांकि, वो पर्मानेंट वहां शिफ्ट नहीं हुई हैं. कुछ दिनों के लिए ही वहां गई हैं. 

MMS लीक कराने में खेसारी लाल यादव का हाथ? सालों बाद बोलीं त्रिशा- पवन सिंह का नाम…

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का MMS वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था. त्रिशा उस वक्त भोजपुरी सिनेमा की उभरती अदाकारा थीं, लेकिन इस इंसीडेंट के बाद जैसे उनके करियर पर ग्रहण लग गया था. उन्हें इंडस्ट्री से लगभग बाहर ही कर दिया गया था. हाल ही में त्रिशा ने इस पर सालों बाद खुलकर बात की. 

कॉमेडियन ने बनाया ‘सपनों का आशियाना’, दिखाई झलक, कभी सब्जी बेचकर करते थे गुजारा

कॉमेडियन सुदेश लहरी आज के समय में परिवार संग मुंबई में लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. पर यहां तक पहुंचने के लिए सुदेश ने काफी मेहनत की है. कोई समय था, जब सुदेश चाय की स्टॉल लगाते थे, सब्जी बेचते थे, फैक्ट्री में काम करते थे और जुते-चप्पल बनाते थे. आज मुंबई में इनका 3BHK फ्लैट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *