Pahalgam terror attack update – ‘भेलपुरी खाते वक्त पूछा मुस्लिम हो? फिर गोली मार दी’, पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने बयां किया मंजर – Jammu kashmir Pahalgam terror attack update eyewitness recalls horror ntc

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. बेसराण में आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पर्यटक और स्थानीय शामिल हैं. यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने अपने दर्द बयां किए हैं.

भेलपूरी खा रहे थे और आतंकी ने पति को गोली मार दी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में एक महिला के पति को गोली मार दी गई. सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के माध्यम से जो वीडियो सामने आई है उसमें एक महिला ने दुःख भरे शब्दों में बताया कि आतंकियों ने उनके पति को केवल इस वजह से गोली मार दी क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये मुस्लिम नहीं है.

मेरे पति को बचा लो – महिला की अपील

पहलगाम से आई ताजा तस्वीर में एक महिला लोगों से अपने पति को बचाने की अपील कर रही हैं. इस भावुक अपील ने पूरे देश में सहानुभूति की लहर पैदा कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *